कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: देव-सोना की नजदीकियां देख...खफा हुई इश्वरी

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में भी सोना अपने घर भाईदूज का त्यौहार मनाने जाएगी, जिसके बाद देव भी उसके पीछे-पीछे उसे लेने पहुंच जाता है, जोकि इश्वरी को अच्छा नहीं लगता।

By Goldi

सोनी के बहुचर्चित शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में चल रहा है जबरदस्त ड्रामा। जहां इश्वरी पूरी तरह से अपने बेटे को उसकी पत्नी से अलग करने की जुगत मे हैं। लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाती।

खैर, शो में चल रहा है दिवाली सेलेब्रेशन,जहां पूरा दीक्षित परिवार मिलकर दिवाली मना रहा है। सोना की पहली दिवाली उसकी ससुराल में होती है जिसे वह काफी अच्छे से एन्जॉय कर रही होती है। लेकिन पटाखे चलाने के दौरान उसका
पैर जल जाता है।

उधर इश्वरी मन्दिर जाने के लिए देव का इंतजार कर रही होती है। देव को नीचे आता ना देख इश्वरी अकेले ही गुस्से में मन्दिर चली जाती है। देव जब नीचे आकर मन्दिर जाने को निलकता है, तो देखता है कि इश्वरी तो पहले ही मन्दिर जा चुकी है।

जब इश्वरी मन्दिर से वापस लौटती है तो देव अपनी मां से पूछता है की वह मन्दिर अकेले क्यों गयी, जिसके जवाब में वह कहती है कि अब काफी कुछ बदल गया है।

दूसरे दिन देव को रणवीर की ओर से लीगल नोटिस मिलता है, जिसमे रणवीर ने नेहा पर मेंटल हरेस्मेंट के साथ साथ उसे घरवालो से अलग करने के खिलाफ भी केस करता है, जिसे पढ़कर देव शॉक में आ जाता है।

सोनाक्षी इश्वरी से कहती है कि, नेहा और रणवीर यह सब ईगो में आकर रहे हैं। इस मसले पर दोनों परिवारों को बैठकर बात करनी चाहिये।

तभी वहां रणवीर की भाभी आकर बताती है कि देव के करण रणवीर की नौकरी चली गयी।जिसके बाद सोना देव को समझाने की कोशिश करती है लेकिन देव उसकी बातो को अनसुना कर देता है। आइये जानते है शो के ताजा अपडेट

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X