काकुडा एक आगामी बॉलीवुड हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम लीड रोल में नज़र आयेंगे। 'काकुडा' के साथ हास्य और डरावने के मिश्रण के लिए तैयार हो जाइए, यह फिल्म डरावना एडवेंचर हँसी और रोमांच दोनों का वादा करती है। फिल्म की शूटिंग 20 जुलाई 2021 को गुजरात में शुरू हुई है। कहानी 'काकुडा' उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रतोड़ी गांव में स्थापित है। कहानी एक प्राचीन अभिशाप के इर्द-गिर्द घूमती है जिसने सदियों से रतोड़ी को तबाह कर रखा है। इस गांव के प्रत्येक घर के दो दरवाजे हैं: एक सामान्य आकार का और दूसरा थोड़ा छोटा। स्थानीय परंपरा के अनुसार, प्रत्येक मंगलवार को शाम 7:15 बजे, एक अजीबोगरीब रस्म के तहत छोटा दरवाजा खोला जाना चाहिए। रिलीज डेट 'काकुडा' का आधिकारिक पोस्टर आदित्य सरपोटदार ने इंस्टाग्राम पर जारी किया था। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को ठीक 7:15 बजे जी5 पर रिलीज़ होगी।