X
होम टॉप-लिस्ट

Bade Achhe Lagte Hain Release Date: इस दिन से TV पर अपनी अनोखी प्रेम कहानी के साथ लौटेंगें, राम और प्रिया

Author Sandhya Yadav | Published: Friday, November 1, 2024, 10:57 PM [IST]

आप सबके पसंदीदा सीरियल "बड़े अच्छे लगते हैं" एक बार फिर से छोटे पर्दे पर लौट रहा है! जी हाँ, राम कपूर और साक्षी तनवर की जोड़ी एक बार फिर से आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस सीरियल को दर्शकों ने इतना प्यार दिया था कि अब एक बार फिर से इसे आपके लिए लाया जा रहा है।


cover image
अनूठी कहानी

"बड़े अच्छे लगते हैं" सीरियल की कहानी बेहद ही खास और दिल को छू लेने वाली थी। इस सीरियल में दिखाया गया था कि कैसे उम्र में बड़ा फासला होने के बावजूद दो लोग एक-दूसरे से प्यार कर सकते हैं। इस सीरियल ने हमें सिखाया कि प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होता।

सोनी टीवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर "बड़े अच्छे लगते हैं" सीरियल का एक नया प्रोमो रिलीज़ किया है। इस प्रोमो ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा कर दिया है। इस प्रोमो में राम और प्रिया किराने का सामान खरीदते हुए दिख रहे हैं। और साथ ही उनके प्यार की नोक-झोंक भी साफ़ नजर आ रही है। 

ये है रिलीज डेट

इस सीरियल का प्रीमियर 11 नवंबर को रात 8:30 बजे होने वाला है। इस बात की घोषणा करते हुए सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें दर्शकों से कहा गया है कि "अपने फेवरेट कपल, राम और प्रिया की इस जोड़ी को फिर से देखें।"

बेहद शानदार थी सीरियल की कहानी

आपको बता दें, एकता कपूर के बनाए सीरियल "बड़े अच्छे लगते हैं" ने भारतीय टेलीविजन पर धूम मचा दी थी। इस सीरियल की कहानी इतनी खास थी कि दर्शक इसे बार-बार देखना पसंद करते थे। तो तैयार रहिए 11 नवंबर से "बड़े अच्छे लगते हैं" का लुत्फ उठाने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+