करण की 'वी आर फैमिली' को 'दबंग' से खतरा

पढ़ें सल्लू की शरण में संगीता
'वी आर फैमिली' के प्रोमो 'आई हेट लव स्टोरीज' के साथ लांच किए गए थे और फिल्म के प्रोमो को काफी तारीफ भी मिली। कुछ दिनों बाद 'दबंग' के प्रोमो आए और कयास लगाए जाने लगे कि 'दबंग' हिट साबित होगी।
खबर है कि जहां पहले ये दोनों फिल्में एक साथ 10 सितम्बर को रिलीज होनी थी वहीं अब करण की 'वी आर फैमिली' 3 सितंबर को और सल्लू मियां की 'दबंग' 10 सितंबर को रिलीज होगी। करण और यूटीवी मूवीज ने फैसला किया कि 'वी आर फैमिली' को 'दबंग' से पहले रिलीज करना चाहिए।
देखें तस्वीरें दबंग फिल्म की
अब वजह चाहे जो भी हो लगता तो यही है कि करण 'दबंग' के साथ अपनी फिल्म 'वी आर फैमिली' को रिलीज करके खतरे में नहीं डालना चाहते थे इसिलीए उन्होंने अपनी फिल्म 'वी आर फैमिली' पहले रिलीज करवाने की तैयारी कर ली है।
करण जौहर दबंग वी आर फैमिली सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा dabangg karan johar salman khan sonakshi sonakshi sinha we are family


Click it and Unblock the Notifications