सल्लू मियां की शरण में संगीता बिजलानी
बॉलीवुड अदाकारा संगीता बिजलानी को लोग क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की पत्नी के रूप में ज्यादा जानते हैं। लेकिन अब संगीता की इस पहचान पर 'ज्वाला' लपक रही है। मोहम्मद अजहरुद्दीन और राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुंटा के करीब होने की खबरें सभी को पता हैं।
पढ़ें - मधुर भंडारकर की टफ कॉमेडी
लेकिन खबर ये है कि संगीता ने इस मुश्किल दौर में सहारा के लिए एक मजबूत कंधा भी ढूंढ लिया है। ये मजबूत कंधा किसी ऐसे-वैसे का नहीं बल्कि कई बॉलीवुड अबलाओं को सहारा देने वाले सल्लू भाई का कंधा है। ये बात और है कि यहां सल्लू मियां 'भाई' वाली भूमिका में नहीं हो सकते क्योंकि संगीता बिजलानी एक समय सल्लू भाई के दिल की धड़कन भी रह चुकी हैं।
पति के बेवफाई के कारण अगर संगीता के भटके कदम फिर से पुराने ठिकाने पर लौट रहे हैं तो इसमें गलती किसकी है, ये सोचना हमारा आपका काम है, सल्लू भैया तो वैसे भी सिर्फ मदद करने से वास्ता रखते हैं और उनके फैंस भी उनकी इसी अदा के कायल हैं।


Click it and Unblock the Notifications