भंडारकर के लिए मुश्किल रही 'दिल तो बच्चा है जी'
गंभीर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर आजकल अपने करियर की पहली कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं। भंडारकर की कॉमेडी फिल्म है 'दिल तो बच्चा है जी'। फिल्म तो कॉमेडी है लेकिन मधुर के लिए इस फिल्म का अनुभव अब तक किसी गंभीर फिल्म बनाने से ज्यादा मुश्किल रहा है। हालांकि इसकी वजह फिल्म का विषय नहीं है बल्कि भंडारकर के व्यक्तिगत जीवन की समस्याएं हैं।
'दिल तो बच्चा है जी' की शूटिंग शिरू करते ही पहले तो भंडारकर की मां बीमार हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद भंडारकर फिल्म के शूटिंग स्थल और हिदूजा अस्पताल के बीच दौड़ लगाते रहे। लेकिन उनकी परेशानियां यहीं पर खत्म नहीं हुईं।
शूटिंग के महत्वपूर्ण दिन उन्हे फिल्म का सेट बदलने के लिए शूटिंग रद्द करनी पड़ी। बाद में उनकी फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन को अपनी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के प्रचार के लिए जाना पड़ा। अब इतनी भागदौड़ और मुश्किल परिस्थितियों में बनाई गयी कॉमेडी फिल्म दर्शकों को कितना हंसा पाएगी ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो भंडारकर के दर्शक उनकी कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications