..................... Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi serial to be ON AIR in Indonesia - Hindi Filmibeat

Wow..विदेशों में भी पॉपुलर हुआ ये शो, ऑनएयर होगा इंडोनेशिया में!

By Shivani Verma

सोनी चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले पॉपुलर शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के अगर आप फैन हैं तो ये खबर आपके लिए गुड न्यूज़ साबित हो सकती है। खबर है कि ये शो देश के साथ साथ विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ रहा है। इसी खुशी में इंडोनेशिया में भी अब ये सीरियल लोग देख पाएंगे।

KRPKAB

150-250 रुपए में शुरू किया करियर..ऐसी थी इन स्टार्स की पहली सैलेरी!

आपको बता दें कि देव और सोनाक्षी की जोड़ी को भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी कई देशों में लोग पसंद कर रहे हैं, और इसमें सबसे आगे है इंडोनेशिया। इसलिए अब ये शो इंडोनेशिया के ANTV चैनल पर टेलिकास्ट किया जाएगा। ये शो वहीं की स्थानीय भाषा बहासा में आया करेगा।

सीरियल की लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है "Coming soon ???? on antv #indonesia super excited !!" आपको बता दें कि दर्शक फ्रेश जोड़ी शाहीर शेख (देव) और एरिका फर्नांडीस (सोनाक्षी) को बहुत पसंद करते हैं।

Coming soon 🤗 on antv #indonesia super excited !!

A video posted by ERICA JENNIFER FERNANDES (@iam_ejf) on

शो के सेट के सूत्रों की माने तो इनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग इनकी अमेजिंग ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का कारण है। ये दोनों सेट पर एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते हैं। शाहीर इसके पहले इंडोनेशिया की लड़की को डेट कर रहे थे। एरिका से डेटिंग के सवाल पर शाहिर ने कहा था कि एरिका फन लविंग लड़की है लेकिन मैं उसे डेट नहीं कर रहा।

कृष्णा न बचा सके डूबती नैया..चैनल ने लिया कपिल का सहारा!

लोगों को ऐसा लगता है कि हम डेट कर रहे हैं क्योंकि हम सेट पर काफी समय एक-दूसरे के साथ बिताते हैं। मैं अभी रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहता और कुछ सालों तक शादी का कोई इरादा नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X