कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: देव-सोनाक्षी घर से हुए बेघर...इश्वरी को सताई चिंता
कुछ रंग प्यार के नये प्रोमो में बिजॉय में सोना और देव की तकरार से तंग आकार दोनों को आधी रात को घर से निकाल देता है,ताकि वह अपना झगड़ा सुलझा सके।
सोनी के प्रसिद्ध शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी चल रहा रूठने मनाने का दौर जो कि कहीं ना कहीं इश्वरी को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा। तभी तो वह सीधे पहुंच जाती है बोस हाउस और वहां देव को देखकर हैरानी रह जाती है।
जैसे की शो में अभी दीवाली और भाईदूज का जश्न चल रहा है जिसे मनाने के लिए सोना इश्वरी की इजाजत लेकर अपने मायके चली जाती है। लेकिन जाने से पहले उसका और देव का हो जाता है झगड़ा।
जैसे की रणवीर ने देव की बहन पर मेंटल हैरसमेंट का केस दायर किया है जिसके बारे में जान देव गुस्सा हो जाता है और रणवीर को नौकरी से निकाल देता है।

जब इस बात की खबर सोना को लगती है तो वह देव को समझाने की कोशिश करती है। लेकिन देव उसकी बातों को अनसुना कर देता है।
तभी नेहा देव के पास घरवालों के खिलाफ जाकर रणवीर से शादी करने के फैसले पर माफ़ी मांगती है। साथ ही देव से रणवीर को नौकरी पर वापस रखने के लिए निवेदन करती है।
इश्कबाज: अनिका को मिला प्यार.... शिवाय नहीं है कोई और
उधर जब शाम को देव घर आता है तो सोना का नोट देखता है जिसपर लिखा होता है कि वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके जा रही है। जिसे पढ़कर देव बेचेन हो जाता है।
देव सोना को फोन करता है लेकिन सुबह उसे झगड़े को लेकर सोना देव से नाराज होती हो। भाई देव को सोना के लिए इतना बेचैन होता देखउसकी बहने निक्की और रिया देव को तंग करती है।जिसके बाद मामाजी देव से कहते है कि वह सोना के घर जाकर उसे ले आये।


Click it and Unblock the Notifications











