ऋतिक - टाइगर की 'वॉर' से क्लैश होगी ये बड़ी हॉलीवुड फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर

By Staff

हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' को लेकर भारत में बहुत क्रेज है। फिल्म 4 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बता दें, भारत में अब यह फिल्म दो दिनों पहले ही यानि की 2 अक्टूबर, बुधवार को ही रिलीज हो जाएगी। खास बात है कि इसी दिन ऋतिक रोशन- टाइगर श्राफ की फिल्म वॉर भी रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर तय है।

भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज समय के साथ अब काफी बढ़ चुका है। पिछले कुछ सालों में कई हॉलीवुड फिल्मों ने 100, 200 करोड़ से भी ऊपर का बिजनेस किया है। लिहाजा, जोकर की लोकप्रियता से भी उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म को अच्छे खास दर्शक मिलेंगे।

Joker

31 अगस्त को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ, जहां शो खत्म हुआ और लोगों ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया था। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म का काफी क्रेज है। जैक्विन फीनिक्स की पॉपुलैरिटी भी खूब है। फिल्म में उनके अलावा रॉबर्ट डि नीरो, जैज़ी बीट्ज, ब्रेट कुलेन, डगलस हॉज और डांटे ओल्सन जैसे सितारे नज़र आएंगे। फिल्म को डायरेक्टर टोड फिलिप्स ने डायरेक्ट किया है।

वहीं, वॉर भी 2019 की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म में शामिल है। एक ही फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ होने की वजह से फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि जोकर और वॉर के बीच यह बॉक्स ऑफिस टक्कर क्या नतीजा लाती है!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X