'हेट स्टोरी 2' 2012 की हिट फिल्म हेट स्टोरी का ही सीक्वेल हैा हेट स्टोरी 2 बदला लेने की ही कहानी है पर इसका ट्रीटमेंट बिल्कुल अलग हैा यह मुंबई के एक युवा फोटोग्राफर की कहानी है जो कि एक हाईप्रोफाइल हिन्दू नेता के साथ अपने दिमाग से खेल खेलती हैा कहानी विस्तार से- यह फिल्म बदला लेने की कहानी है जिसमें सुरवीन चावला की मुख्य भूमिका है और वे बेहद बोल्ड और सेक्सी अंदाज में नजर आएंगी और अपने प्यार (जय) की मौत का बदला लेने के लिए वे किसी भी हद को पार कर सकती हैंा फिल्म में सेक्स के साफ चित्रण और स्पष्ट भाषा को बखूबी पेश किया गया हैा इसके बाद हेट स्टोरी 2 मुंबई की अंधेरी दुनिया की गंदी राजनीति को दिखाती हैा फिल्म की कहानी बेहद बोल्ड है और निर्देशक फिल्म के जरिए वो दिखाने की कोशिश करते हैं जो बॉलीवुड में जल्दी उजागर नहीं किया जाता है- सेक्स की राजनीतिा
हेट स्टोरी 2 फिल्म में कई सारे हॉट, सेक्सी सीन्स हैं जो कि आपका एंटरटेनमेंट जरुर करेंगे। हालांकि फिल्म की कहानी कुछ हद तक हेट स्टोरी से मिलती जुलती है लेकिन फिल्म में नयापन डालने की कोशिश की गयी है। हालांकि फिल्म में कुछ खास ऐसा नहीं है जिसकी वजह से फिल्म देखने के लिए रिकमेंड किया जाए।