Oooo..सिर्फ किसिंग सीन के लिए पॉपुलर नहीं होना चाहते ये एक्टर!

[बॉलीवुड न्यूज] यदि इमरान हाशमी ऐसे बयान देते हैं कि उन्हें किसिंग सीन के लिए नहीं लोकप्रिय नहीं होना, तो आश्चर्य होना तो बनता है न! बहरहाल, यह बयान इमरान हाशमी ने नहीं, बल्कि हेट स्टोरी 2 में बोल्ड अवतार निभाने वाले जय भानुशाली ने दिया है। जय भानुशाली फिल्म एक पहेली-लीला में सनी लियोन के साथ नजर आएंगे।

फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में बोल्ड अवतार निभाने वाले जय भानुशाली का कहना है कि इस फिल्म के बाद उनके पास ऐसे और किरदारों की पेशकश आई, लेकिन वह कोशिश कर रहे हैं कि उनपर टाइपकास्ट का ठप्पा न लगे।

जय ने कहा कि, 'मैं अपनी तरफ से अलग-अलग तरह की फिल्में करने की पूरी कोशिश करूंगा। 'हेट स्टोरी 2' के बाद मेरे पास वैसी कई फिल्मों की पेशकश आई। लेकिन मैं सिर्फ चुंबन के लिए मशहूर नहीं होना चाहता, इसलिए मैं अपने एक्टिंग पर ध्यान फोकस करना चाहता हूं।'

पढ़ें- सनी लियोन का 'सत्यम शिवम सुंदरम' लुक..पब्लिसिटी स्टंट!

आपको बता दें, जय अब 'एक पहेली लीला' में सन्नी लियोन के साथ नजर आएंगे। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में उनके कामुक दृश्य नहीं हैं। हम्ममम.. वैसे फिल्म की तस्वीरें कुछ और हाल बयां करती हैं..

बहरहाल, जय का कहना है कि, 'इस फिल्म में मुझे उस तरीके से पेश नहीं किया गया है, जैसे 'हेट स्टोरी 2' में पेश किया गया था। उस फिल्म में मुझे एक कामुक प्रेमी के तौर पर दिखाया गया थ, लेकिन 'लीला..' उससे अलग है।' 'एक पहेली- लीला' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी दिलचस्प खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X