सुरवीन ने हेट स्टोरी 2 को बनाया हॉट- दर्शकों का रिव्यू
सुरवीन चावला के अलावा हेट स्टोरी 2 में सुशांत सिंह ने बेहतरीन अभिनय किया है। अभिनय के मामले में सुशांत ने सुरवीन, जय भानुशाली सभी को पीछे छोड़ दिया। बतौर विलेन सुशांत की अदाकारी इतनी ज्यादा इंप्रेसिव है कि दर्शकों का ये भी कहना है हेट स्टोरी 2 का क्रेडिट सुशांत सिंह को जाता है। कुछ फिल्मी क्रिटिक्स का मानना है कि सुशांत सिंह को इस तरह की फिल्में ही नहीं करनी चाहिए क्योंकि इन फिल्मों के जरिये बतौर एक्टर सुशांत को उतना नाम नहीं मिल पाएगा जितना एक्टिंग ओरियेंटेड फिल्मों से मिल सकता है।
सुरवीन चावला ने टीवी की दुनिया से उतरकर हेट स्टोरी 2 के जरिये बड़े परदे पर अपनी एक पहचान बना ली है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सुरवीन चावला ने इंडस्ट्री को ये जता दिया है कि वो फिल्मों में अपने किरदार के लिए हर हद तोड़ने के तैयार हैं। बशर्ते फिल्म की कहानी की वो मांग होनी चाहिए।
नंदिता जो कि दिल्ली से हैं का हेट स्टोरी 2 के बारे में कहना है- "सुरवीन और जय भानुशाली की कैमिस्ट्री कुछ खास नहीं लगी। शायद ये एक वजह थी कि फिल्म कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई।" जिगर जो कि बैंगलोर से हैं ने फिल्म देखकर कहा "हेट स्टोरी 2 की कहानी अच्छी है और फिल्म में सुरवीन चावला व सुशांत सिंह ने बेहतरीन अभिनय किया है। लेकिन जय भानुशाली ने बहुत निराश किया।"
अमित का कहना है "सुरवीन फिल्म में बेहद हॉट दिखी हैं, हेट स्टोरी देखते देखते हमें तो सुरवीन से लव ही हो गया।"


Click it and Unblock the Notifications












