Exclusive: तो मल्लिका शेरावत बनना चाहती हैं सुरवीन चावला?
एक बार फिर से तड़कती-भड़कती प्रेम-कहानी पर्दे पर अवतरित होने जा रही है लेकिन इस फिल्म कहानी से आप प्रेम नहीं हेट करेंगे क्योंकि इस फिल्म का नाम है 'हेट-स्टोरी 2'। फिल्म में अभिनेत्री सुरवीन चावला ने इतने अश्लील अंदाज में अपने रंग-ढंग दिखाये हैं जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जायें। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है।
फिल्म के प्रति एक खास दर्शकवर्ग की खासी उत्सुकता है और वो बेताबी से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में वनइंडिया ने कुछ लोगों से बातें की। लोगों की बातें सुनकर हमारी तरह आप भी काफी हैरान रह जायेंगे।
लोगों ने कहा कि फिल्म 'हेट-स्टोरी 2' के देखकर हमें भट्ट कैंप की सुपर हिट फिल्म 'मर्डर' याद आती है। जिस तरह से सुरवीन ने फिल्म 'हेट-स्टोरी 2' में अपने जलवे दिखायें हैं वो काफी कुछ फिल्म 'मर्डर' की मल्लिका की याद दिलाता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि मल्लिका के हुस्न भी फिल्म 'मर्डर' की सफलता का एक बड़ा कारण था जिसमें रहस्य, रोमांच और एक अच्छी कहानी थी।
ठीक उसी तरह से फिल्म 'हेट-स्टोरी 2' से भी लोगों को उम्मीदें हैं। अब देखते हैं कि फिल्म 'हेट-स्टोरी 2' में सुरवीन चावला फिल्म 'मर्डर' वाली मल्लिका का दर्जा हासिल कर पाती है या नहीं।
आईये डालते हैं एक नजर फिल्म 'हेट-स्टोरी 2' की सुरवीन चावला पर


Click it and Unblock the Notifications











