प्यार का बदला लेने के लिए बनी 'हेट स्टोरी 2'- फिल्म रिव्यू

By Sonika

कुछ समय पहले आई पाउली दाम की फिल्म हेट स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों को काफी इंप्रेस किया। फिल्म की कहानी में हालांकि कुछ नयापन नहीं था लेकिन पाउली ने अपने हॉट व सिटक्टिव सीन्स के जरिये लोगों को बॉक्स ऑफिस तक ला दिया। हेट स्टोरी की सफलता ने फिल्म के निर्देशक को फिल्म का सीक्वल बनाने को प्रेरित किया। चूंकि हेट स्टोरी की सफलता के पीछे फिल्म के सिडक्टिव और हॉट सीन्स थे तो हेट स्टोरी 2 में भी सिर्फ इसी एक प्वाइंट को ध्यान में रखा गया और फिल्म में जमकर एक्ट्रेस से सिडक्टिव सीन्स शूट कराए गये।

कहानी- हेट स्टोरी 2 की कहानी शुरु होती है सोनिका (सुरवीन चावला) और अक्षय (जय भानुशाली) से। एक लोकल राजनीतिज्ञ (सुशांत) को सोनिका से बेहद प्यार है लेकिन सोनिका, अक्षय से प्यार करती है। सुशांत अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर सोनिका की आंखों के सामने अक्षय को मार देते हैं। अपने प्यार को अपनी ही आंखों के सामने मरता देख सोनिका सुशांत के खिलाफ एक प्लॉट रचती है। अब सोनिका अपने और अक्षय के साथ हुई नाइंसाफी का बदला ले पाने में सफल होती है या नहीं ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी।

हेट स्टोरी के पहले भाग में भी एक लड़की को अपने साथ हुई नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाते और बदला लेते हुए दिखाय गया था। दूसरे भाग में भी कुछ ऐसा ही प्लॉट रचा गया है। हालांकि हेट स्टोरी 2 में पहले की तरह ही काफी इंटिमेट और सेक्सी सीन्स डालकर लोगों को सिनेमाहॉल खींचकर लाने की पूरी कोशिश की गयी है। लेकिन इसके बावजूद इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि फिल्म की कहानी में बहुत ही बोझिलपन है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X