X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » हसींन दिलरुबा
हसींन दिलरुबा

हसींन दिलरुबा

Drama | Mystery | Thriller | 02 Jul 2021 |
Hindi

2.6 /5 Users

2.5 /5 Filmibeat

हसींन दिलरुबा कहानी

हसीन दिलरुबा एक बॉलीवुड मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म एक ट्विस्टेड लव स्टोरी बेस्ड है, जिसका निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे, मुख्य भूमिकाओं नज़र आयें हैं । फिल्म 2 जुलाई 2021 में OTT प्लेटफार्म Netfliix पर रिलीज़ हुई है।  कहानी  ज्वालापुर के इंजीनियर ऋषभ सक्सेना उर्फ रिशु और दिल्ली की रानी की धूमधाम से अरेंज मैरिज होती है। लेकिन अगले ही दिन दोनों समझ गए कि उन्हें जो "खूबियां" अपने लाइफ पार्टनर में चाहिए थी, वह उन्हें नहीं मिली। फिर भी दोनों रिश्ता मजबूत की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ ना कुछ कमी रह जाती है। ऐसे में एक दिन घर आता है रिशु का मौसेरा भाई नील त्रिपाठी। और फिर बनता है प्रेम त्रिकोण। रानी को एक पार्टनर में जो जुनून चाहिए था, वह उसे नील में मिलता है। लेकिन कुछ अनहोनी घटनाओं के बाद वह रिशु की तरफ आर्कषित हो जाती है। रिश्ते सुलझने ही वाले होते हैं कि.. होता है एक धमाका। पुलिस की जांच में पता चलता है कि रिशु की मौत हो चुकी है। पति के हत्या के आरोप में रानी पुलिस के शक में दायरे में सबसे पहले आती है। पूछताछ के दौरान रानी इंस्पेक्टर किशोर रावत (आदित्य श्रीवास्तव) से कहती है- "हर कहानी के बहुत पहलू होते हैं, फर्क बस ये होता है कि कहानी सुना कौन रहा है.."। इंस्पेक्टर पूरे जी जान से इस केस पर काम करता है, लेकिन रानी की कहानी उसे उलझाती जाती है। उसे आभास होता है कि यह केस इतना आसान नहीं, जितना दिख रहा है। इस उलझन से उसे कौन और कब बाहर निकालता है, इसी के इर्द गिर्द कहानी बुनी गई है।
Read More

हसींन दिलरुबा कास्ट एंड क्रू

हसींन दिलरुबा क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर विनील मैथ्यू
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर जया कृष्णा गुम्मड़ी
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक अमित त्रिवेदी
निर्माता / प्रोड्यूसर आनंद एल रॉय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

हसींन दिलरुबा समीक्षक की समीक्षा

FilmiBeat हिंदी
"पागलपन की हद से ना गुजरे तो प्यार कैसा, होश में तो रिश्ते निभाए जाते हैं.." फिल्म की पूरी कहानी इस एक संवाद में उलझी है।

हसींन दिलरुबा ट्रेलर

Video Thumbnail

हसींन दिलरुबा गाने

हसींन दिलरुबा फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

सेलेब्स बर्थडे/ सितारों का जन्मदिन

×
2.6 /5 Your Rating

हसींन दिलरुबा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+