हसीन दिलरुबा में इंटिमेट सीन करते वक्त कैसा महसूस होता था? तापसी पन्नू ने खोले राज!
हाल ही में अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा रिलीज हुई थी और इसके रिव्यू कुछ मिले जुले आ रहे हैं। ऐसा देखा जा रहा है कि तापसी पन्नू कुछ समय से लगातार अच्छे प्रोजेक्ट कर रहीं हैं। लेकिन हसीन दिलरुबा की बात की जाए तो ये फिल्म उनके लिए काफी अलग है और अलग तरह का अनुभव लेकर आई है। बता दें कि इस फिल्म में तापसी ने हर्षवर्धन राणें और विक्रांत मैसी के साथ कई इंटिमेट सीन्स किए हैं।
इन्ही को लेकर तापसी ने कुछ ऐसा कह दिया है जो कि वायरल हो रहा है। तापसी का कहना था कि वो ऐसे में काफी फनी महसूस करती हैं और उनको हंसी आती है। कोईमोई से बात करते हुए उन्होने कहा कि.. 'मैंने काफी रीटेक किए थे क्योंकि इंटिमेट सीन्स के दौरान मैं हंसी नहीं रोक पा रही थी।

मुझे ऐसे सीन्स करने में काफी फनी महसूस होता है, जब लड़के को प्रभावित करने के लिए लड़की सबकुछ करती है। इसी कारण मुझे ये अजीब लग रहा था।
मेरे हंसने के बाद मैं विक्रांत के रिएक्शन देखती थी तो और भी ज्यादा हंसी आती थी।' तापसी पन्नू का ये बयान काफी चर्चा में है। तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी और इस समय बॉलीवुड में वो काफी अच्छा नाम कमा चुकी हैं।
ऐसा काफी कम एक्ट्रेस के साथ देखा जाता है। आने वाले समय में भी वो काफी शानदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैँ। इसके लिए वो लगातार काम कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











