हसीन दिलरुबा पर तापसी पन्नू का खुलासा- मेरे साथ इंटीमेट सीन करने से दोनों डर रहे थे, डायरेक्टर से शिकायत की

तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म हसीन दिलरूबा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। तापसी पन्नू के साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर इस फिल्म के किरदारों को देखने की दिलचस्पी बढ़ा चुका है। जाहिर सी बात है कि फिल्म में हसीन दिलरूबा की भूमिका निभाते हुए तापसी पन्नू ने इंटीमेट सीन भी दिए हैं।

इसे ही लेकर तापसी पन्न ूने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बात की है। तापसी पन्नू ने इस फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के साथ इंटीमेट सीन्स दिए हैं। तापसी पन्नू ने खुलासा किया है कि उनके दोनों की एक्टर्स ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से पहले बहुत डरे हुए थे।

Taapsee pannu,Haseen dillruba,Vikrant massey

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैं उम्मीद करती हूं, मैंने दोनों के लिए उस सीन्स को सहज बनाया है। वे दोनों बहुत डरे हुए लग रहे थे। उन्होंने सोचा कि पता नहीं ये क्या करेगी हमारे साथ। मुझे ऐसा लग रहा था कि दोनों ही लड़के बहुत डरे हुए थे।

शायद मेरी इमेज की वजह से समस्या थी या कुछ और। लेकिन मैंने फिल्म के निर्देशक विनिल मैथ्यू के पास जाकर कई बार किसी ना किसी बात को लेकर शिकायत करती थीं। तापसी ने ये भी साफ किया कि वह अपने रियल लाइफ पार्टनर के साथ कभी भी फिल्म पर इंटीमेट सीन्स करने से पहले इजाजत नहीं लेती हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपने पार्टनर को इंटीमेट सीन के बारे में नहीं बताती। ये मेरी प्रोफेशनल लाइफ है। मैं इसे निजी जिंदगी से दूर रखती हूं। मैं भी यही चाहती हूं कि वो भी अपने प्रोफेशन लाइफ के फैसले मुझसे पूछकर ना ले। मैं भी उनसे यही उम्मीद करती हूं। गौरतलब है कि हसीन दिलरूबा को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लन ने लिखी है। ये फिल्म नेटफिलिक्स पर रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर लगता है कि तापसी यहां पर विक्रांत मैसी की पत्नी की भूमिका में हैं। हर्षवर्धन राणे के किरदार के साथ उनका अफेयर दिखाया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X