सोनाक्षी सिन्हा से संजना संघी तक, बॉलीवुड ने की 'हसीन दिलरुबा' की तारीफ
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म हसीन दिलरुबा हाल में ही ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फैंस के साथ साथ फिल्म हस्तियां भी तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी व हर्षवर्धन राणे की फिल्म हसीन दिलरुबा की तारीफ की। अंगद बेदी, भूमि पेडनेकर, सनाया मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा, संजना संघी से लेकर तमाम अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म हसीन दिलरुबा के साथ साथ कलाकारों के अभिनय की तारीफ की।
सनाया ने लिखा, बेहतरीना फिल्म और बेहतरीना परफॉर्मेंस। साथ ही उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों को टैग किया। वहीं भूमि पेडनेकर ने लिखा, वाह क्या शानदार षडयंत्र वाली कहानी थी। मैंने शानदार परफॉर्मेंस के साथ साथ डायलॉग व कहानी वाली फिल्म देखी।

दिल बेचारा एक्ट्रेस संजना संघी ने हसीन दिलरुबा फिल्म की तारीफ में लिखा, शानदार फिल्म थी जिसमें आप सभी पसंदीदा स्टार्स इसमें नजर आए। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, आखिरकार मैंने ये फिल्म देख ली जिसे मैंने खूब एन्जॉय किया। आप सभी (तापसी, हर्षवर्धन और विक्रांत) ने बहुत अच्छा काम किया है।
हसीन दिलरुबा फिल्म के बारे में बताए तो ये एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी ने रानी कश्यप और ऋषभ सक्सेना का रोल निभाया। जोकि एक युवा विवाहित जोड़े की भूमिका में दिखे। लेकिन इस दंपत्ति के जीवन में कलेश तब हुआ जब हर्षवर्धन राणे यानी नील त्रिपाठी की एंट्री हुई। दरअसल नील त्रिपाठी रानी के प्रेमी की भूमिका निभाते हैं।
रानी एक ऐसी महिला के बारे में है जिसका दिल एक रहस्य उपन्यास में कैद शब्दों की तरह जीने के लिए तरसता है।साथ ही रानी पति की हत्या ने इस कहानी में ट्विस्ट आता है जिसकी तलाश जब होती है तो अंत में चौंकाने वाला रहस्य देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications













