हाफ गर्लफ्रेंड एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा है, जोकि चेतन भगत के नावेल हाल्फ-गर्लफ्रेंड पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन कपूर,श्रद्धा कपूर, प्रमुख भूमिका मे हैं। फिल्म 19 मई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी हाफ गर्लफ्रेंड की शुरूआत ही टूटे दिल के साथ माधव झा (अर्जुन कपूर) के साथ होती है जिसे पता चलता है कि रिया सोमानी (श्रद्धा कपूर) ने उसे छोड़ दिया है। अब फिल्म फ्लैश बैक में चलती हैऔर वहां पहुंचती है जहां पहली बार दोनों सेंट स्टिफन कॉलेज में पहली बार होती है। माधव हिंदी बोलने वाला पटना का लड़का है जिसे स्पोर्ट्स कोटा की वजह से कॉलेज में दाखिला मिलता है। वहीं दूसरी ओर रिया पूरी तरह से शहर में पली बढ़ी लड़की है जिसे बारिश पसंद है। बास्केट बॉल कोर्ट में रिया को देखते ही माधव को उससे प्यार हो जाता है। जल्दी ही माधव और रिया दोस्त बन जाते हैं क्योंकि दोनों को बास्केट बॉल पसंद है। यहां एक टिपिकल लव स्टोरी है कि कैसे एक गरीब लड़के को अमीर लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन रिया का सीधे नियम बता देती है कि मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड नहीं लेकिन हाफ गर्लफ्रेंड बन सकती हूं और इस पर माधव तैयार भी हो जाता है। जहां दोनों इस नए रिश्ते में फिट होने की कोशिश करते हैं। एक दिन रोमिय माधव को उसके दोस्त उकसा देते हैं कि वो रिया के प्यार का इम्तिहान लें और वो सीमाएं पार करता है और रिया को कहता है 'देती है तो दे वरना कट ले' और लगभग उसे प्रताड़ित करता है। इसके बाद ब्रेक अप का समय आता है और रिया अपने बचपन के दोस्त रोहन के साथ सेटल होने का फैसला लेती है। लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट है। रिया सोमानी अब एक तलाकशुदा है।