#Twist: सबने कहा फ्लॉप शो और यहां 100 करोड़ पहुंच कर ब्लॉकबस्टर फिल्म!
अर्जुन कपूर - श्रद्धा कपूर स्टारर हाफ गर्लफ्रेंड से लोगों को ज़्यादा उम्मीदें नहीं थी। माना जा रहा था कि फिल्म बाहुबली 2 के आगे पानी भरती नज़र आएगी। लेकिन हाफ गर्लफ्रेंड ने धमाका कर के चौंका दिया।
अर्जुन कपूर - श्रद्धा कपूर स्टारर हाफ गर्लफ्रेंड से लोगों को ज़्यादा उम्मीदें नहीं थी। फिल्म के रिलीज़ होते ही क्रिटिक्स ने भी फिल्म को ज़्यादा नहीं आंका। सभी ने फिल्म को 2 स्टार के अंदर अदंर समेट दिया।
सभी को लगा कि बाहुबली के आगे हाफ गर्लफ्रेंड पानी भी नहीं भरेगी। वहीं इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम भी इसी के साथ रिलीज़ हुई थी जिसे दर्शकों के साथ क्रिटिक्स ने भी पसंद किया था। ऐसे में हाफ गर्लफ्रेंड से किसी को ज़्यादा उम्मीद नहीं बची।

इसके बावजूद माना जा रहा था कि हाफ गर्लफ्रेंड 8 करोड़ की ओपनिंग ले लेगी। लेकिन फिल्म ने सवा 10 करोड़ की ओपनिंग के साथ सबको चौंका दिया। वहीं अगले दिन ये आंकड़ा बढ़कर 10.6 करोड़ पहुंच गया।
सोमवार को हर फिल्म अमूमन फेल हो जाती है लेकिन हाफ गर्लफ्रेंड ने सोमवार को भी सवा पांच करोड़ की कमाई की तो सबको यकीन हो गया कि फिल्म बाहुबली 2 के आगे टिक चुकी है।
[#AlsoRead: बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस पर लग गया BREAK]
अब तक फिल्म की कुल कमाई 43 करोड़ पहुंच चुकी है। हफ्ता खत्म होते होते फिल्म लगभग 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
वहीं इस हफ्ते फिल्म के पास टक्कर के लिए केवल सचिन बायोपिक है। ऐसे में हाफ गर्लफ्रेंड के पास अभी भी कमाने का मौका है और इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











