"सुशांत से छीन अर्जुन कपूर को दे दी गई हाफ गर्लफ्रेंड, नेपोटिज्म का बोलबाला" ट्विटर पर फैंस
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार नेपोटिज्म को लेकर नए नए खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार भेदभाव को लेकर बहस जारी है। ऐसे में यूजर्स स्टारकिड्स को ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं। आज ट्विटर पर #arjunkapoor ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग पर ट्रोलर्स ने अर्जुन कपूर को ट्रोल किया।
ट्विटर पर यूजर्स ने पुराना साल 2016 का चेतन भगत का ट्वीट शेयर किया। जिसमें बताया गया था कि उनके लिखे नोवल पर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड बन रही है जिसमें अर्जुन कपूर लीड रोल में होंगे। यूजर ने इस पुराने ट्वीट को शेयर कर अर्जुन कपूर को ट्रोल किया।
Recommended Video

यूजर्स ने लिखा कि, ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत को मिली थी लेकिन नेपोटिज्म के चलते ये फिल्म अर्जुन कपूर को दे दी गई। वरना इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत होते। इस तरह के ढेरों कमेंट अर्जुन कपूर के हैशटैग पर मौजूद हैं। देखिए यूजर्स ने क्या कहा।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











