इन कारणों से सुशांत सिंह राजपूत ने 'पद्मावत', 'हाफ गर्लफ्रेंड' समेत कई बड़ी फिल्मों को कर दिया था रिजेक्ट

सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी है। पिछले साल आज के ही दिन सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत 35 की उम्र में गुजर गए लेकिन उन्होंने अपने टेलेंट के दम पर कुछ ही सालों में बॉलीवुड में अपनी जगह हासिल कर ली थी। उन्हें पद्मावत से लेकर हाफ गर्लफ्रेंड समेत कई बड़ी फिल्में ऑफर हुईं लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया।

सुशांत ने जहां काई पो छे, केदारनाथ, छिछोरे से लेकर एमएस धोनी जैसी शानदार फिल्में कीं तो वहीं उनके हाथ से बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्में निकल गईं। इस लिस्ट में बाजीराव मस्तानी से लेकर पद्मावत, रोमियो अकबर वाल्टर से लेकर फितूर जैसी फिल्में शामिल हैं।

 Sushant Singh Rajput

संजय लीला भंसाली की तीन तीन बड़ी फिल्मों से सुशांत का नाम जुड़ा था। रामलीला, बाजीराव मस्तानी से लेकर पद्मावत, ये तीनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। लेकिन इन फिल्मों से क्यों सुशांत को हाथ धोना पड़ा, इसका जवाब खुद संजय लीला भंसाली ने पूछताछ में दिया था।

रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत

रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत

संजय लीला भंसाली से मुंबई पुलिस इस केस में पूछताछ कर चुकी हैं। बताया जाता है कि इस पूछताछ के दौरान भंसाली ने बताया था कि उन्होंने रामलीला, बाजीराव मस्तानी व पद्मावत ऑफर की थीं लेकिन सुशांत के साथ डेट्स का इशु था और इस वजह से दोनों के बीच बात नहीं बन पाई थीं।

रोमियो अकबर वाल्टर

रोमियो अकबर वाल्टर

इस फिल्म में फैंस ने जॉन अब्राहम को देखा लेकिन उनसे पहले ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की झोली में आई थीं लेकिन फिल्म के शेड्यूल के साथ सुशांत की टाइमिंग बैठ नहीं रही थीं और सुशांत ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया।

 हाफ गर्लफ्रेंड

हाफ गर्लफ्रेंड

हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट नजर आए थे, फिल्म हिट रही थी। अर्जुन से पहले सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने कहा था कि उनके पास उस दौरान कई फिल्में थीं, वह मेकर्स व ओरों को संशय में नहीं रखना चाहते थे। बस डेट्स का इशु है। यही वजह है कि मैंने एक साल में मेरे हाथ से 12 फिल्में चली गईं।

फितूर

फितूर

आदित्य रॉय कपूर से पहले मेकर अभिषेक कपूर ने सुशांत से इस फिल्म के बारे में डिस्कस किया था। लेकिन समय की किल्लत की वजह से एक्टर ने इस फिल्म को नहीं किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X