''एक के बाद एक पांच फिल्में फ्लॉप हो गईं.. तो मैंने हार मान ली थी....''
एकता कपूर ने कहा कि मैंने हार ली थी जब मैंने एक के बाद एक पांच फ्लॉप फिल्में दी थी। लेकिन खुशी है कि हॉफ गर्लफ्रैंड हिट रही।
यह कहना है प्रोड्यूसर एकता कपूर का। हाल ही में अर्जुन कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रैंड' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लिहाजा, फिल्म की टीम ने सक्सेस पार्टी भी कर लिया।
'ट्यूबलाइट में सलमान खान लल्लू लग रहे हैं.. ये बुरी तरह फ्लॉप होगी..'
इस मौके पर एकता कपूर ने कहा, मेरे प्रोडक्शन हाउस पर मैंने तब कॉफिडेंस खो दिया था.. जब बैक टू बैक मेरी 5 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं..(क्या कूल हैं हम 3, अज़हर, उड़ता पंजाब, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, ए फ्लाइंग जट).. यह वो समय था, जब मैं समझ नहीं पा रही थी कि मुझे फिल्में प्रोड्यूस करना चाहिए या नहीं.. लेकिन भगवान ने मेरा साथ दिया है।

एकता कपूर ने कहा, मेरे प्रोडक्शन हाउस की अंतिम हिट फिल्म थी 'एक विलेन'। लिहाजा, मैं काफी परेशान थी। लेकिन हॉफ गर्लफ्रैंड के हिट होने से मुझे राहत मिली है।
यहां जानें इस मौके पर और क्या क्या कहा गया-


Click it and Unblock the Notifications











