X
होम टॉप-लिस्ट

शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में

Author Priya Tomar | Published: Wednesday, September 20, 2023, 04:17 PM [IST]

Shahrukh Khan Top 10 highest grossing movie: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एटली कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके इतिहास रच दिया है। फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी पर्दे पर नजर आई थी और फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आई थी। खैर ये पहली बार नहीं है जब किंग खान ने अपनी फिल्म से दर्शकों को दीवाना बनाया हो और 100 करोड़ क्लब में अभिनेता की फिल्म शामिल हुई हो। इससे पहले भी शाहरुख खान की कई सारी फिल्में हैं जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं।


cover image

Table of content

जवान

शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई। फिल्म का जादू दर्शकों पर चला और इसका फैंस के बीच एक अलग क्रेज देखने को मिला।

 

हैप्‍पी न्‍यू ईयर

शाहरुख और दीपिका की सदाबहार केमिस्ट्री वाली बेहतरीन रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों में से एक 'हैप्पी न्यू ईयर' भी है। फराह खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह, जैकी श्रॉफ और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। यह मल्टीस्टार फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।

पठान

सुपरहिट फिल्म 'पठान' भी शाहरुख खान की शानदार कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की और 100 करोड़ में अपनी एंट्री दर्ज कराई थी।

चेन्नई एक्सप्रेस

पठान से पहले दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी 'चेन्नई एक्सप्रेस' में नजर आ चुकी है। चेन्नई एक्टप्रेस भी किंग खान की शानदार फिल्मों में शामिल होती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया और 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।

डॉन 2

फरहान अख्तर निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन 2' 13 दिन के भीतर ही अपने रोमांच और एक्शन के दम पर 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, ओम पुरी, बोमन ईरानी, कुणाल कपूर और रितिक रोशन विशेष भूमिका में थे। 

जीरो

'जीरो' बैसे तो शाहरुख खान फ्लॉप फिल्मों में शामिल होती है परंतु शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने 3 दिन के भीतर दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, आर. माधवन, अभय देओल और मोहम्मद शामिल हैं। 

जब तक है जान

'जब तक है जान' फैंस की पसंदीदा फिल्मों में शामिल होती है। इस फिल्म ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी।  फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी और इसे 100 करोड़ बॉक्स ऑफिस क्लब तक पहुंचने में 11 दिन लगे थे। यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म थी। इसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, अनुपम खेर, ऋषि कपूर, नीटू सिंह और शारिब हाशमी ने अभिनय किया था।

रा-वन

135 करोड़ के बजट के साथ 'रावण' अपने समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह अपने समय से आगे की सुपरहीरो आधारित फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, शहाना गोस्वामी, सतीश शाह और दलीप ताहिल हैं। यह फिल्म भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।

रब ने बना दी जोड़ी

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' शानदार फिल्म थी। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित और लिखित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। रिलीज के चौथे हफ्ते में इसे 100 करोड़ का कलेक्शन मिला। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 151.58 करोड़ और भारत में 84.68 करोड़ था।

रईस

'रईस' शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म है, आज भी इसके गाने और डायलॉग फैंस की जुबान पर चढ़े हुए हैं। 2017 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया था और 100 करोड़ क्लब में शमिल हुई थी। इनमें शाहरुख खान, माहिरा खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+