हैप्पी न्यू ईयर कई कलाकारों के साथ बनी एक संगीतमय फिल्म हैा यह 6 हारे हुए लोगों की कहानी है जो एक डांस प्रतियोगिता के जरिए दुनिया की सबसे बड़ी चोरी को अंजाम देते हैंा कहानी विस्तार से- फिल्म में 6 ऐसे डांसर हैं जिन्हें डांस की एबीसीडी भी नहीं आती हैा इन सभी का नेतृत्व शाहरूख खान करते हैंा इसमें दीपिका पादुकोण , अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी,विवान शाह और सोनू सूद हैंा ये सभी दुबई के एक बैंक में चोरी को अंजाम देने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैंा इस दौरान कई मजेदार घटनाएं भी होती हैं जो कि जनता को गुदगुदाने पर मजबूर करती हैंा 2007 की ब्लाकबस्टर फिल्म ओम शांति ओम के बाद एक बार फिर इस फिल्म में फराह-शाहरूख-दीपिका की जोड़ी दिखाई दीा एक साक्षात्कार के दौरान फराह खान ने कहा-हैप्पी न्यू ईयर पश्चिमी पॉप संस्कृति से प्रेरित हैा वहीं इस फिल्म के लिए भी अन्य फिल्मों की तरह ही शाहरूख ने कड़ी मेहनत की और इस फिल्म में वे 8 पैक एब्स में दिखाई दिए हैंा रिलीज से पहले ही फिल्म ने 400 करोड़ कमा लिएा 200 करोड़ सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेंच कर और 200 करोड़ फिल्म के प्रमोशन सेा
हैप्पी न्यू ईयर फिल्म देखें या नहीं ये सवाल ही शायद गलत होगा। अरे भाई इतने समय बाद आखिरकार बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की फिल्म रिलीज हुई है और उसपर भी उसे देखें या ना देखें का सवाल। जरुर देखें और अपने पूरे परिवार के साथ देखें।