New Year Pics: टाईगर श्रॉफ से दिशा पटानी और अजय देवगन से कंगना रनौत तक, ये रही 2019 की पहली तसवीर
बॉलीवुड स्टार्स के लिए 2019 बड़ा मिला जुला बीता। जहां यंग सितारों को बॉलीवुड में पूरी पहचान और बॉक्स ऑफिस मिला वहीं बड़े सितारों ने संघर्ष किया लेकिन उनकी स्टारडम पर कोई असर नहीं पड़ा। किसी के परिवार में बहुत बड़ा बदलाव आया तो किसी के लिए खुशियों की बौछार हुई।
जहां आयुष्मान खुराना को बधाई हो, अंधाधुन जैसी दो शानदार फिल्में मिलीं वहीं उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप को कैंसर के इलाज के बाद, वापस कैंसर हो गया। सोनाली बेंद्रे, इरफान खान, ऋषि कपूर की बीमारियों से फैन्स परेशान रहे। तो उन्हें तस्वीरों में ही सही लेकिन ठीक होता देख सबकी जान में जान आई।

दीवाली सबके लिए खुशियां लेकर आई तो ईद पर सलमान खान ने निराश कर दिया। वहीं साल का पहला ही दिन, कादर खान को हमसे छीन कर ले गया। 2018 की शुरूआत में श्रीदेवी के जाने के बाद फीकी सी ही लगी थी। हालांकि किसी के आने से या किसी के जाने से, किसी का भी जीवन नहीं रूकता है।
बॉलीवुड में नए स्टार्स ने जहां अपनी जोड़ियों के साथ नया साल मनाया वहीं बाकी स्टार्स अपने परिवार के साथ 2019 का स्वागत करते दिखे। देखिए कैसे हुआ 2019 का स्वागत।


Click it and Unblock the Notifications











