..................... Ranbir Kapoor and Alia Bhatt celebrate 2019 with Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साल की पहली तस्वीर - ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 2019 का स्वागत एक साथ किया है। लेकिन इससे भी ज़्यादा खुशी की बात ये है कि आलिया भट्ट ने 2019 का स्वागत रणबीर कपूर के परिवार के साथ किया है। रणबीर और आलिया ने ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी के साथ नए साल का स्वागत किया है और उनकी तस्वीरें बहुत क्यूट है।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर काफी समय से लंदन में किसी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। हालांकि उन्हें कैंसर होने की अफवाहें थीं लेकिन इन अफवाहों को रणधीर कपूर ने नकार दिया था। ऋषि कपूर की बीमारी की डीटेल्स फिलहाल कोई नहीं जानता लेकिन तस्वीरों में वो काफी स्वस्थ दिख रहे हैं।

ranbir-kapoor-alia-bhatt-celebrate-2019-with-rishi-kapoor-and-neetu-kapoor

ऋषि कपूर के इलाज के लिए नीतू कपूर भी लंदन में ही हैं। वहीं रणबीर और रिद्धिमा, बारी बारी से अपने माता पिता का साथ निभा रहे हैं। लेकिन नए साल के लिए पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ और इस परिवार में आलिया भट्ट शामिल हो चुकी हैं। आलिया इस दौरान कई बार लंदन जाकर ऋषि कपूर से मिल चुकी है।

इसी के साथ इन तस्वीरों ने उस सारी अफवाहों को दरकिनार कर दिया है जो ये बताती थीं कि रणबीर और आलिया के रिश्ते में खिंचाव आ चुका है। फिलहाल तो दोनों मज़बूती से 2019 का भी स्वागत कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X