Pics: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हार्दिक - नताशा के साथ किया 2021 का स्वागत
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस समय अपने नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन उससे पहले उन्होंने एक साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरों के साथ 2021 का स्वागत किया है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ खेलकर लौट आए हैं।
कोरोना टेस्ट करवाने के बाद विराट कोहली ने अपने दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत करने का प्लान किया। हार्दिक पांड्या - नताशा स्टानकोविक और बाकी दोस्तों के साथ उन्होंने 2021 का जश्न मनाया।

इससे पहले, अनुष्का शर्मा ने 2021 में सुरक्षित पहुंचने की बधाई अपने फैन्स को अपने सोशल मीडिया के ज़रिए दी। अनुष्का ने इन तस्वीरों के साथ फैन्स को नए साल की बधाई दी।
इसके बाद विराट और अनुष्का ने एक बेहद क्यूट सा फोटोशूट किया जिसकी तस्वीरें, इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











