जवान एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन एटली कुमार द्वारा किया गया है। फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ साउथ अभिनेत्री नयनतारा लीड रोल में नजर आयीं हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी को एक्टर के रूप में दिखाई दिए हैं। फिल्म से साउथ निर्देशक एटली कुमार भी हिंदी निर्देशन में डेब्यू किया है। यह फिल्म बड़ी एक्शन एंटरटेनर है। फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका भी दमदार रोल में दिखाई दिए हैं। प्रोडक्शन फिल्म की घोषणा 3 जून 2022 को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट पर हुई है। फिल्म की निर्माता गौरी खान है। इस फिल्म का पहला गाना 'जिन्दा बन्दा' 31 जुलाई को रिलीज हुआ है। बता दें इस फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त 2023 को रिलीज किया गया है। कहानी यह फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान के बारे में जो समाज में फैली बुराइयों और गंदगियों को साफ़ करने की कोशिश में है। फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है, आज़ाद (शाहरुख खान) को जो अपनी 6 लड़कियों की गैंग के साथ एक मुंबई मेट्रो को हाईजैक कर लेता है। और इसके बदले में वो सरकार से ऐसी मांग करता है, जो देश में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती है। असल लाइफ में वह एक देशप्रेमी पुलिस अधिकारी है, जो आम नागरिकों के लिए रॉबिनहुड बन जाता है। फिल्म आगे बढ़ती है और दिखाया जाता है के कैसे वह अलग अलग घटनाओं के जरीए, वो सरकार को ऐसे काम करने के लिए मजबूर करता है, जो उन्होंने नागरिकों की बेहतरी के लिए सालों तक राज करने के बावजूद नहीं किया। फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें लेकिन आजाद का यह सब ककरने की वजह क्या है ? इसकी कहानी को जानने के लिए यह फिल्म 30 साल फ्लैशबैक में जाती है। जहां हमारी मुलाकात आज़ाद के पिता विक्रम राठोड (शाहरुख) और मां ऐश्वर्या (दीपिका पादुकोण) से होती है। कहानी आगे बढ़ती है और पता चलता है कि उनकी दुनिया भ्रष्ट बिजनेसमैन काली गायकवाड़ (विजय सेतुपति) की वजह से उजड़ जाती है। और इसी फ्लैशबैक के साथ फिल्म की कहानी वापस वर्तमान ट्रैक पर आ जाती है। जवान पूरी तरह से एक बदला लेने की कहानी नहीं है। फिल्म की कहानी अलग अलग किरदारों की अलग अलग कहानियां हैं, जिसे एक कड़ी से बांधा गया है। क्या जवान काली से अधूरा बदला ले पायेगा यही इस फिल्म की कहानी का प्लॉट है। हिंदी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होगी। इस का प्रिव्यू वीडियो 10 जुलाई को रिलीज किया गया है, जिसे सोशल मिडिया पर खूब पसंद किया गया था। रिलीज यह फिल्म 7 सितम्बर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।
सही नाम इस फिल्म का ‘जय जवान, जय किसान’ ही होना चाहिए था, लेकिन तब शायद ये एक सियासी फिल्म के तौर पर पहचानी जाती।
फिल्मीबीट हिंदी
'जवान' शाहरुख खान के करियर की एक ऐसी फिल्म रहेगी, जिसे उनके फैंस हमेशा याद रखेंगे। एटली ने जिस जबरदस्त अंदाज में शाहरुख को पेश किया है, वह सालों से कोई निर्देशक नहीं कर पाया। यह किंग खान के फैंस और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव होने वाला है।