KGF 2 vs Jawan vs Pushpa 2- पुष्पा 2 का तूफान, उड़ गईं केजीएफ 2 और जवान जैसी फिल्में!

kgf 2 jawan pushpa 2

KGF 2 vs Jawan vs Pushpa 2 Box Office- अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज होकर जो धमाका किया है वो किसी से छिपा नहीं है। इस फिल्म ने 8 दिन में शानदार कमाई की है।

लेकिन आज हम पहले सप्ताह के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना करने वाले हैं। शाहरुख खान की जवान हो या फिर यश की केजीएफ 2.. पुष्पा ने सभी धूल चटा दी है। पता चला है कि फिल्म ने पहले सप्ताह में ताबड़तोड़ कमाई की है।

केजीएफ 2

कन्नड़ स्टार यश की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। फिल्म जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया था। इस फिल्म ने जबरदस्त काम करते हुए पहले सप्ताह में 719 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था। उस वक्त लग रहा था कि शायद ही कोई फिल्म होगी जो कि इसका पहले वीक का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। लेकिन पुष्पा ने ऐसा कर दिखाया है।

जवान

शाहरुख खान और नयनतारा की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब फिल्म रिलीज हुई तो इसका धमाका काफी तेज था। शाहरुख खान ने पहले ही दिन करीब 75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने पहले वीक में 391.33 करोड़ का बिजनेस किया था जो कि काफी शानदार आँकड़ा था। ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों से एक थी।

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने रिलीज होकर बवाल काटा हुआ है और कमाई लगातार जारी है। फिल्म पहले वीकेंड पर दमदार कमाई की है। खबरें आ रही हैं कि 7 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 721 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का रिकॉर्ड कौन तो़ड़ता है। बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इस फिल्म के लीड रोल में दिखे थे।

More from Filmibeat

Read more about: kgf 2 jawan pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X