Kalki 2898 vs Jawan Box Office- कल्कि 2898 एडी नहीं तोड़ पाएगी जवान का रिकॉर्ड? 14वें दिन की सिर्फ इतनी कमाई!

kalki 2898 ad jawan box office

कल्कि 2898 एडी ने दुनिया भर में रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन शानदार दूसरे सप्ताह के आखिरी में इसका रफ्तार कुछ कम हुई है। अब निर्देशक नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन सहित कई सितारों से सजी यह फिल्म अब इस बात पर संदेह का सामना कर रही है कि क्या यह भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी।

जी हां, हालिया आंकडों की मानें तो इस फिल्म ने 14वें दिन काफी निराश करने वाला बिजनेस किया है। सैकनिल्क के अनुसार, कल्कि 2898 को लेकर इस सरप्ताह करीब 76 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई। मंगलवार को इसमें 13 प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद बुधवार को 14 प्रतिशत की गिरावट आई।

इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू में ही की है। फिल्म ने अपने 14वें दिन केवल 7.5 करोड़ रुपये कमाए हैं जो कि काफी चौकाने वाला आंकड़ा है। इन 7.5 करोड़ में तेलुगु के 1.7 करोड़ रुपये, तमिल 0.55 करोड़ रुपये, हिंदी 4.75 करोड़ रुपये, कन्नड़ 0.1 करोड़ रुपये और मलयालम 0.4 करोड़ रुपये शामिल हैं।

नहीं टूटेगा जवान का रिकॉर्ड

इससे इतना तय है कि शाहरुख खान की फिल्म जवान का लाइफटाइम रिकॉर्ड ये फिल्म इंडिया में नहीं तोड़ पाएगी। जवान ने इस वर्ल्डवाइड करीब 1148 करोड़ की कमाई की थी और इंडिया में इसने 386 करोड़ का बिजनेस किया था। कल्कि ने अब तब इंडिया में 230 करोड़ की कमाई की है और विश्व में करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसा देखकर लगता है कि रिकॉर्ड फिलहाल नहीं टूटेगा।

More from Filmibeat

Read more about: kalki 2898 ad jawan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X