गोरी तेरे प्यार में वर्ष 2013 में आई एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका लेखन-निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में करीना कपूर और इमरान खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म की कहानी गोरी तेरे प्यार में फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है श्रीराम वेंकेट (इमरान खान) एक बहुत चिंता से दूर लड़का है। वो रिश्तों, परिवार, दोस्तों और जिंदगी को बहुत ज्यादा वैल्यू नहीं देता। इस वजह से उसे उसके परिवार से ज्यादा लगाव भी नहीं है। एक दिन वो अपनी एक्स गर्लफ्रैंड दिया शर्मा (करीना कपूर) जो कि एक सोशल एक्टिविस्ट है के साथ अपने रिलेशनशिप को याद करता है और शेयर करता है। तब उसे महसूस होता है कि वो अट्रेक्शन पहले तो फिजिकली था लेकिन बाद में वो इमोशनल हो जाता है। उसी दौरान श्रीराम को महसूस होता है कि दिया शर्मा से अभी भी वो प्यार करता है और उसकी वजह से श्रीराम की जिदंगी में बहुत बदलाव हुए थे। श्रीराम दिया को मनाने और अपनी जिदंगी में वापस लाने के लिए वो जाता है लेकिन उसे पता चलता है कि दिया एक गांव में चली गयी है जहां पर वो लोगों की मदद करके उनकी जिदंगी सुधारने में लगी है। श्रीराम भी दिया को मनाने के लिए उसके पीछे पीछे गांव जाता है जहां पर उन दोनों की दोबारा मुलाकात होती है और श्रीराम पूरी कोशिश करता है दिया को मनाने की।