पर्दे पर इमरान संग हसीन दिख रही है करीना: सैफ अली खान
करीना संग पर्दे पर काम करने की बात पर सैफ ने कहा कि वह दोनों अच्छी कहानी की तलाश में हैं। कहानी मिल जायेगी तो दोनों साथ काम कर लेंगे। सैफ के साथ बुलैट राजा में सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं।
तो वहीं फिल्म आज की रिलीज फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' इमरान खान के अभिनय की प्रशंसा खुद करीना ने की है। उन्होंने कहा इस फिल्म में इमरान ने अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय दिया है। फिल्म 'एक मैं और एक तू' के बाद दोबारा इमरान संग जोड़ी बनाने वालीं करीना ने कहा, "इमरान बहुत मजेदार हैं।"
उन्होंने कहा, "इस फिल्म में यकीनन बतौर एक अभिनेता वह बहुत निखरे हैं। फिल्म में उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी। उन्होंने नायक सरीखी प्रस्तुति दी है।" पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी 'गोरी तेरे प्यार में' फिल्म में इमरान दक्षिण भारतीय लड़के श्रीराम की भूमिका में हैं। वह अपने प्यार की तलाश में गांव पहुंचते हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












