गोरी तेरे प्यार में एक पारिवारिक फिल्म- फिल्म प्रिव्यू
करीना कपूर खान और इमरान खान की फिल्म गोरी तेरे प्यार में इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। गोरी तेरे प्यार में फिल्म को पहले से ही लोगों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉंस मिल रहा है और साथ ही फिल्म में करीना और इमरान की जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। रवीना टंडन ने तो यहां तक कहा कि करीना और इमरान की जोड़ी प्रोमो में बहुत ही क्यूट दिख रही है। इससे पहले ये जोड़ी फिल्म एक मैं और एक तू फिल्म में नज़र आई थी। करन जौहर को तो ये जोड़ी इतनी पसंद आई कि उन्होंने कहा कि करीना और इमरान को एक दूसरे के साथ ही शादी भी करनी चाहिए थी।
गोरी तेरे प्यार में फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है श्रीराम वेंकेट (इमरान खान) एक बहुत चिंता से दूर लड़का है। वो रिश्तों, परिवार, दोस्तों और जिंदगी को बहुत ज्यादा वैल्यू नहीं देता। इस वजह से उसे उसके परिवार से ज्यादा लगाव भी नहीं है। एक दिन वो अपनी एक्स गर्लफ्रैंड दिया शर्मा (करीना कपूर) जो कि एक सोशल एक्टिविस्ट है के साथ अपने रिलेशनशिप को याद करता है और शेयर करता है। तब उसे महसूस होता है कि वो अट्रेक्शन पहले तो फिजिकली था लेकिन बाद में वो इमोशनल हो जाता है। उसी दौरान श्रीराम को महसूस होता है कि दिया शर्मा से अभी भी वो प्यार करता है और उसकी वजह से श्रीराम की जिदंगी में बहुत बदलाव हुए थे।
श्रीराम दिया को मनाने और अपनी जिदंगी में वापस लाने के लिए वो जाता है लेकिन उसे पता चलता है कि दिया एक गांव में चली गयी है जहां पर वो लोगों की मदद करके उनकी जिदंगी सुधारने में लगी है। श्रीराम भी दिया को मनाने के लिए उसके पीछे पीछे गांव जाता है जहां पर उन दोनों की दोबारा मुलाकात होती है और श्रीराम पूरी कोशिश करता है दिया को मनाने की।


Click it and Unblock the Notifications











