गोरी तेरे प्यार में- फिल्म रिव्यू
स्टार- 2.5
फिल्म: गोरी तेरे प्यार में
कलाकार: इमरान खान, करीना कपूर, श्रद्धा कपूर
निर्देशक: पुनीत मल्होत्रा
निर्माता: करण जौहर
संगीत: विशाल शेखर
करीना कपूर खान और इमरान खान की फिल्म गोरी तेरे प्यार में फिल्म आज सिनेमा हॉल में लग चुकी है। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले इमरान और करीना की कैमिस्ट्री को लेकर फिल्म को काफी हाइप किया जा रहा था। लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले ही दिन गोरी तेरे प्यार में को कुछ खास सफलता नहीं मिल रही है। करीना कपूर और इमरान खान की कैमिस्ट्री हालांकि लोगों को काफी पसंद आ रही है लेकिन फिल्म के पहले ही शो में लोगों की इतनी कम मौजूदगी ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पूरी पोल खोल कर रख दी है। गोरी तेरे प्यार में फिल्म कुल मिलाकर एक फैमिली फिल्म है जो कि आप अपनी फैमिली के साथ देखकर इंज्वॉय कर सकते हैं।
गोरी तेरे प्यार में की कहानी एक श्रीराम के इर्द गिर्द घूमती है जो कि एक बहुत ही सेल्फ ओरियंटेड लड़का है। श्रीराम की जिंदगी में दिया शर्मा आती है जो कि एक एनजीओ वर्कर है। दिया अपने आस पास हर चीज को सही करने की कोशिश करती है वो कुछ भी गलत होते नहीं देख सकती। लेकिन श्रीराम को खुद के अलावा किसी से प्यार नहीं। आखिरकार श्रीराम और दिया का ब्रेक अप हो जाता है। कुछ समय बाद श्रीराम को दोबारा से जिदंगी दिया के करीब लेकर जाती है और श्रीराम को महसूस होता है कि वो दिया से बहुत प्यार करता है।
इमरान खान ने फिल्म में अपनी तरफ से काफी अच्छी कोशिश की है लेकिन उनके एक्सप्रेशन इस बार भी दर्शकों को निराश कर गये। करीना हर बार की तरह इस बार भी फिल्म में खुद का वर्चस्व स्थापित करती नज़र आईं लेकिन फिल्म की कहानी काफी स्लो होने की वजह से फिल्म फर्स्ट हाफ बहुत ही बोरिंग है। हालांकि सेकेंड हाफ में फिल्म में कुछ गांव के सीन्स डालकर फिल्म को थोड़ी स्पीड देने की कोशिश की गयी लेकिन फिर भी गोरी तेरे प्यार को बेहतर ना बना सकी।


Click it and Unblock the Notifications











