ये हैं 2013 की टॉप फ्लॉप फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर पहले बड़े सितारों और खानों का राज चलता था अगर शाहरुख-सलमान या आमिर खान हैं तो फिल्म हिट है। हिट नहीं भी तो कम से कम एवरेज कमाई तो फिल्म कर ही लेती थी। लेकिन अब दर्शकों का टेस्ट बदला है और उन्हें कौन सी फिल्म पसंद आएगी और कौन सी नहीं ये किसी को नहीं पता। आज नये एक्टर एक्ट्रेसेस की फिल्में भी दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं और वो हिट हो जाते हैं। और वहीं बड़े सितारों से भरी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर पिट जाती हैं। साल 2013 में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अजय देवगन, अक्षय कुमार, इरफान खान, ऋषि कपूर, करीना कपूर जैसे बड़े दिग्गजों से सजी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटीं। वहीं दूसरी ओर नये नये कलाकारों जैसे राजकुमार यादव, अमित साध की काई पो छे जैसे सिंपल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई।

बॉक्स ऑफिस का पूरा गेम ही बदल गया है। आज बड़े सितारों को नहीं बल्कि लोग अच्छी कहानियों और बेहतरीन एक्टिंग परफॉर्मेंस को देखते हुए फिल्में देखने जाते हैं।ये तो सच है आज भी बॉलीवुड के तीन खान अपनी जगह पर टिके हैं और उनकी फिल्मों को फ्लॉप तो नहीं कहा जा सकता है। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इन दिग्गजों की फिल्मों को देखने जाते समय भी दर्शकों के दिल में उम्मीद होती है कि फिल्म में कुछ नयापन और कुछ इंटरेस्टिंग होगा। एक्शन और कॉमेडी आज भी दर्शकों को सिनेमाहॉल तक खींच लाने के लिए सबसे कारगर हैं लेकिन कहीं कहीं पर ढीला ढाला रोमांस दर्शकों को अब खास पसंद नहीं आता।

वैसे फिल्में की कमाई पहले की तुलना में अब काफी बढ़ गयी है। लेकिन कहीं ना कहीं फिल्मों का बढ़ा हुआ बजट ज्यादा फिल्मों के फ्लॉप होने का कारण हैं। आइये देखते हैं कि साल 2013 में किन किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X