गोरी तेरे प्यार मे करीना-इमरान की हिट जोड़ी!

गोरी तेरे प्यार में फिल्म में इस हफ्ते सिनेमाहॉल में लगने वाली है। फिल्म में करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ी है जो कि लोगों को बहुत पसंद आ रही है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि करन जौहर और रवीना टंडन जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी करीना और इमरान की जोड़ी के दीवाने हैं। करीना कपूर और इमरान खान पहली बार फिल्म एक मैं और एक तू फिल्म में नज़र आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफल नहीं रही लेकिन फिल्म में इन दोनों की जोड़ी लोगों को काफी फ्रेश और काफी रोमांटिक नज़र आई। दर्शको हमेशा से चाहते थे कि दोबारा से ये जोडी़ उन्हें देखने को मिले और आखिर करन जौहर ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर दी।

करन जौहर ने गोरी तेरे प्यार में फिल्म के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि उन्हें इमरान और करीना की जोड़ी बेहद पसंद है और उन्होंने इन की कैमिस्ट्री देखकर ही इस फिल्म के लिए इन दोनों को साइन किया। करन जौहर ने तो यहां तक कह दिया कि इमरान और करीना की कैमिस्ट्री उन्हें इतनी पसंद है कि दोनों को एक दूसरे से ही शादी करनी चाहिए थी ना कि किसी और से करन ने इवेंट के दौरान कहा करीना कपूर और इमरान की ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि बैक स्टेज भी कैमिस्ट्री काफी खूबसूरत है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। पता नहीं इन्होंने किसी और से शादी क्यों कर ली। इन्हें तो एक दूसरे से शादी करनी चाहिए थी।

करन के बाद रवीना टंडन ने भी हाल ही में ट्विटर पर लिखा है गोरी तेरे प्यार में के प्रोमो में इमरान और करीना की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। मैं ही नहीं बल्कि सभी लोग इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। कुल मिलाकर गोरी तेरे प्यार में फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपना एक अच्छा बेस बना लिया है। लोगों ने फिल्म की काफी तारीफ की है। करीना और इमरान जो कि एक साथ इस फिल्म में रोमांटिंक कपल की भूमिका में हैं का रोमांस भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X