इमरान बहुत प्यारा है..फिर साथ काम करना चाहूंगी: करीना
इमरान काफी मजेदार है मैं उनके साथ फिर से काम करना चाहूंगी। फिल्म में उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी। उन्होंने नायक सरीखी प्रस्तुति दी है।"
'गोरी तेरे प्यार में' फिल्म में इमरान दक्षिण भारतीय लड़के श्रीराम की भूमिका में हैं। वह अपने प्यार की तलाश में गांव पहुंचते हैं। गौरतलब है कि पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनीं फिल्म गोरी... करण जौहर के प्रोडक्शन की बहुप्रतिक्षित फिल्म है जो कि गुजरात के कच्छ गांव में शूट हुई है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है।
फिल्म में एक गांव की लड़की का रोल निभा रहीं करीना इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित है। फिल्म गोरी तेरे प्यार में...के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से आम दर्शकों के लिए है।
उन्होंने कहा कि 2012 में प्रदर्शित हुई उनकी और इमरान की 'एक मैं और एक तू' से अलग 'गोरी तेरे प्यार में' आइटम गीतों से भरपूर व मजेदार फिल्म है। करण जौहर ने 'गोरी तेरे प्यार में'. को करण ने पुनीत की रीयल लवस्टोरी बताया है।


Click it and Unblock the Notifications












