फ्रेड्डी एक आगामी बॉलीवुड रोमांस थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शशांक घोष द्वारा किया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अलाया एफ लीड रोल में नज़र आये। इस फिल्म के निर्माता एकता कपूर और जय शवकर्माणि हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन प्लेटफार्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। फिल्म के कास्ट और क्रू फिल्म की घोषणा 31 जुलाई 2021 को सोशल मीडिया पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त 2021 से शुरू हुई है। फिल्म का फर्स्ट लुक 28 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया है। फिल्म की तस्वीरें और पोस्टर फिल्म का टीजर 7 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया है। कहानी फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है डॉ फ्रेडी जिनवाला (कार्तिक आर्यन) को जो पेशे से एक सफल डेंटिस्ट है, और अपने शाइ नेचर की वजह से किसी से चाह कर भी ज्यादा दोस्ती नहीं कर पाटा है। फ्रेड्डी के पास एक पालतू कछुआ है, जिसका नाम हार्डी है और यही उसका दोस्त है। एक दिन उसके क्लिनिक में कायनाज़ ईरानी (अलाया एफ) अपने ट्रीटमेंट के लिए आती है। फ्रेड्डी कायनाज से प्यार कर बैठता है, लेकिन कायनाज शादी शुदा है, और घरेलू हिंसा का शिकार भी है। जल्द ही दोनों एक दूसरे को चाहने लगते हैं और फ्रेडी कायनाज़ से शादी के सपने बुनने लगता है। लेकिन कायनाज का हस्बैंड इन सब चीज़ में रास्ते का पत्थर बन बैठा होता है, फिर एक दिन फ्रेड्डी, कायनाज़ के लिए उसके हस्बैंड को मार डालता है, लेकिन जब उसे ये पता चलता है के कायनाज ने उससे प्यार सिर्फ अपने हस्बैंड से छुटकारा पाने के लिए किया होता है, वह आक्रामक हो जाता है, और फिर शुरू होता खुनी खेल। कायनाज से फ्रेडी का मिलना और बिछड़ना, प्यार का जुनून में बदलना हो होता है और कायनाज़ के प्यार में फ्रेडी ऐसी चीजें करने लगता है जो बेहद दिल दहला देने वाली होती है।
भूल भुलैया 2 के अतरंगी किरदार के बाद कार्तिक को फ्रेडी के रूप में देखना शॉक करता है। यह फिल्म कार्तिक की अदाकारी की क्षमता का शोकेस कही जा सकती है।
फिल्मीबीट हिंदी
कार्तिक आर्यन और अलाया एफ स्टारर फ्रेडी एक ओर जहां अपने सस्पेंस से लगातार आपको बांधे रखती है, दूसरी तऱफ दोनों कलाकार अपने परफॉर्मेंस से हैरान करते हैं।