Upcoming Movies In December: फ्रेडी, एन एक्शन हीरो से लेकर सर्कस तक, दिसंबर में रिलीज होने वाली 8 फिल्में

Upcoming Movies In December: साल 2022 की शुरुआत भले ही बॉलीवुड के लिए ज्यादा अच्छी नहीं रही, लेकिन धीरे धीरे फिल्में दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने में सफल हो रही हैं। जहां साल के फर्स्ट हॉफ में गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी। वहीं, सेकेंड हॉफ में ब्रह्मास्त्र और दृश्यम 2 जैसी फिल्मों का जादू चला।
वहीं, अब साल के आखिरी महीने तक हम पहुंच चुके हैं। बता दें, दिसंबर में 8 बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। जिनमें से कुछ ओटीटी पर रिलीज होगीं, जबकि कुछ सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। जहां रोहित शेट्टी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के साथ क्रिसमस पर धमाका करने वाले हैं, वहीं विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
यहां जानें दिसंबर में आने वाली फिल्में-

एन एक्शन हीरो
रिलीज डेट- 2 दिसंबर
आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अनिरूद्ध अय्यर ने किया है। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो थियेटरों में रिलीज होगी।

फ्रेडी
रिलीज डेट- 2 दिसंबर
कार्तिक आर्यन और अलाया एफ स्टारर ये रोमांटिक- थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

इंडिया लॉकडाउन
रिलीज डेट- 2 दिसंबर
जी हां, उसी तारीफ को तीसरी फिल्म रिलीज हो रही है मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म इंडिया लॉकडाउन। फिल्म ज़ी5 पर रिलीज होने वाली है।

सलाम वेन्की
रिलीज डेट- 9 दिसंबर
काजोल और विशाल जेठवा स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन रेवती ने किया है।

वध
रिलीज डेट- 9 दिसंबर
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर ये एक संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म है। जसपाल सिंह संधु के निर्देशन में बनी ये फिल्म थियेटर्स में रिलीज होगी।

ब्लर
रिलीज डेट- 9 दिसंबर
तापसी पन्नू और गुलशन देवैया स्टारर ये एक संस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो कि ज़ी5 पर रिलीज की जाएगी।

गोविंदा नाम मेरा
रिलीज डेट- 16 दिसंबर
विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर ये कॉमेडी- थ्रिलर फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जा रही है।

सर्कस
रिलीज डेट- 23 दिसंबर
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन समेत 19 कलाकरों की टोली है।


Click it and Unblock the Notifications











