फिल्म Freddy को मिले ऐसे Review, खुद को नहीं रोक पाए कार्तिक आर्यन, बोल डाली इतनी बड़ी बात!

अभिनेता कार्तिक आर्यन के लिए आज का दिन काफी बड़ा है क्योंकि उनकी धमाकेदार फिल्म फ्रेडी आज रिलीज हुई है। वो अभी तक इस फिल्म के प्रमोशन्स को लेकर बिजी थे और फैंस का कहना था कि फिल्म अच्छा करेगी। इस वक्त कार्तिक आर्यन की इस फिल्म से कुछ शानदार रिव्यू सामने आए हैं सभी को फिल्म काफी पसंद आई है। इन रिव्यू को पढ़कर अभिनेता काफी खुश हुए हैं और उन्होने सोशल मीडिया पर इसपर रिएक्शन दिया है।
कार्तिक आर्यन ने फ्रेडी से एक तस्वीर साझा की है और लिखा है, ''क्लाउड नाइन पर अभी, जनता जनार्दन की तरफ से मिल रही प्रतिक्रिया पाकर अभिभूत हो गया हूं।'' कार्तिक आर्यन का ये पोस्ट काफी चर्चा में है और वो सभी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लगभग सभी ने इस फिल्म को शानदार बताया है और फिल्म की तारीफ की है। इससे इतना तो तय है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म अच्छी कमाई करेगी। हालांकि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।
एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ''मैं इसे देखने जा रहा हूं अब अपना लंच तैयार कर रहा हूं और बैठकर देखूंगा।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''फ्रेडी एक शानदार फिल्म है।'' इसके अलावा भी कई लोगों के रिएक्शन इसपर सामने आ रहे हैं और उनका कहना है कि फिल्म देखने के लिए वो उत्सुक हैं।
इस फिल्म से पहले कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2 का हिस्सा बने थे और इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं थीं। फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। वर्कफ्रंट पर उनका नाम हेरा फेरी 3 और सत्यप्रेम की कथा से जुड़ रहा है। आने वाले साल वो कुछ कमाल के प्रोजेक्ट्स के साथ दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











