Alaya F ने किया शेयर, Freddy में कार्तिक आर्यन के साथ काम करने का कैसा था अनुभव!

By Filmibeat Desk
alaya-f-shares-her-experience-of-working-with-kartik-aaryan-in-freddy-talks-about-setting-benchmarks

कार्तिक आर्यन और अलाया एफ स्टारर फिल्म फ्रेडी ने पहले पोस्टर के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करना शुरु कर दिया है। फ्रेडी के साथ अपनी दूसरी फीचर फिल्म बनाने वाली अलाया ने हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।

एक्ट्रेस ने कहा, "कार्तिक के साथ काम करना न केवल एक अद्भुत अनुभव था, बल्कि मुझे लगता है कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। वह अपनी फिल्मों के लिए बहुत एनर्जी और उत्साह रखते हैं। वह इतने ड्रिवेन और हार्ड वर्किंग है कि वह वास्तव में एक हाई बेंचमार्क सेट करते हैं। कार्तिक को काम करते हुए देखना और उनके साथ काम करना मेरे मूल विश्वास को दृढ़ करता है.. कि अगर आप अपने काम के प्रति जुनूनी हैं और अगर आप लगातार कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपको वह सब कुछ हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता जो आप चाहते हैं।"

डिज्नी+ हॉटस्टार की यह स्पाइन चिलिंग रोमांटिक थ्रिलर 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, एनएच स्टूडियोज और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित, शशांक घोष द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन और अलाया एफ अभिनीत ये फिल्म सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है।

फ्रेडी के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, "फ्रेडी एक जटिल स्क्रिप्ट और किरदार था। इस किरदार की तैयारी शारीरिक और मानसिक रूप से भी की जानी थी। इस किरदार ने मेरे क्राफ्ट के एक अलग साइड का पता लगाने में मदद की और मुझे एक अभिनेता के रूप में हर कदम पर अपनी क्षमताओं को चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित किया। पहली बार मुझे अपने डार्क साइड को एक्सप्लोर करने का मौका मिला। मैं फ्रेडी का हिस्सा बनकर खुश हूं और फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X