Freddy Success Bash:एकता कपूर ने दी फ्रेडी की शानदार सक्सेस पार्टी, कार्तिक आर्यन से लेकर मौनी रॉय ने ली शिरकत

Freddy Success Bash: हाल ही में एकता आर कपूर ने फ्रेडी की शानदार सफलता के लिए मुंबई में एक पार्टी होस्ट की। एकता आर कपूर द्वारा बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत निर्मित इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म की कहानी से लेकर इसके स्टारकास्ट तक की तारीफ हो रही है।
फ्रेडी एकता कपूर की एक और सफल फिल्म साबित हुई है। फिल्म हर तरफ से दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है। और एकता ने हमेशा ही लोगों के साथ मिलकर जश्न मनाने में यकीन किया हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक सक्सेस पार्टी की मेजबानी की जिसमें फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त पर फैमिली मेंबर्स भी शामिल हुए।
कास्ट के साथ-साथ परिवार और करीबी दोस्तों से सजी फ्रेडी की सक्सेस बैश में कार्तिक आर्यन, अलाया एफ, मौनी रॉय, रमेश तौरानी, मधु मंटेना, शशांक घोष, राजेश कृष्णन, आशुतोष गोवारिकर, नीलम कोठारी, समीर सोनी, अयंका बोस, मुकेश भट्ट, विशेष भट्ट, मुकेश छाबड़ा, मुराद खेतानी, रिधि डोगरा, अनीता हसनंदानी, रिधिमा पंडित, मुश्ताक शेख और बालाजी मोशन पिक्चर्स की सीओओ भाविनी सेठ सब मौजूद थे।
बता दें, एक रोमांटिक- थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन किया है शशांक घोष ने। अप्रत्याशित ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर इस रोमांटिक थ्रिलर में कार्तिक आर्यन बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और अपने अभिनय से प्रभावित भी करते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि फ्रेडी कार्तिक के बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक होगी। फिल्म 2 दिसंबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है।
कोई शक नहीं कि साल 2022 कार्तिक आर्यन के लिए काफी धमाकेदार रहा है। जहां भूल भुलैया 2 के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े, वहीं फ्रेडी के साथ अब ओटीटी पर भी दर्शकों का प्यार बटोर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












