फिल्म के बारे में- कभी कॉमेडी से गुदगुदाने वाले तो कभी एक्शन से तहलका मचाने वाले अजय देवगन अब सिल्वर स्क्रीन पर एक आम आदमी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगें। बात हो रही है फिल्म दृश्यम की, जोकि 31 जुलाई 2015 को रिलीज होगी। फिल्म दृश्यम मलयालम की रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन की पत्नी के किरदार में तमिल अभिनेत्री श्रेया सरन दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएँगीं। फिल्म की कहानी गोवा के छोटे से गाँव के आम-आदमी विजय सालगांवकर की है। जो अपने गांव में केबल नेटवर्क चलाकर अपने घर के लिए रोजी-रोटी कमाता है। विजय अपने परिवार से बेहद ही प्यार करता है। विजय को फिल्मे देखने का बेहद शौक है जिसके चलते वह रात-रात भर जगाकर फिल्मे देखता है। उसकी हस्ती खेलती जिंदगी में तूफ़ान तब आता है, जब उसकी बड़ी बेटी का कोई एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर देता है। इसी बीच अक्खड़ आईजी मीरा देशमुख के बेटे का अपहरण हो जाता है। आईजी के बेटे के अपहरण में विजय का परिवार संदिग्ध माना जाता है। बस यही से शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। कहानी विस्तार से- कहानी- फिल्म दृश्य़म की काहानी आम जनता के साथ किये जाने वाले वाले गलत कामों के खिलाफ है। कहानी गोवा के छोटे से गाँव के आम-आदमी विजय सालगांवकर की है। जो अपने गांव में केबल नेटवर्क चलाकर अपने घर के लिए रोजी-रोटी कमाता है। विजय अपने परिवार से बेहद ही प्यार करता है। विजय को फिल्मे देखने का बेहद शौक है जिसके चलते वह रात-रात भर जगाकर फिल्मे देखता है। विजय की बड़ी बेटी जो कि अपनी काजेज ट्रिप पर जाती है । जहाँ एक लड़का सैम उसकी नहाते हुए वीडियो बना लेता है। सैम एक दिन उसे ब्लैकमेल करने आता है और विजय की पत्नी व् बेटी के हाथों मारा जाता है। सैम बेटा है गोवा की आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) का। आईजी तब्बू अपने बेटे की तलाश करते करते पहुंच जाती है विजय के घर । जब विजय को इस बात का पता चलता है तो वो प्लानिंग करता है और अपनी पत्नी व बेटी को बचाने के नई-नई कहानी बनाना शुरु कर देता है। फिल्म मे अजय को फिल्म बॉलीवुड फिल्मों का शौकीन दिखाया गया है। जिसके तहत वो अपने परिवार को बचाने के लिए बॉलिवुड फिल्मों से कई प्लान्स चुराकर अपने परिवार को बचाने की कोशिश में लग जाता है।
अगर आप इस वीकेंड दृश्यम देखने की सोच रहे हैं तो सोचिये मत बस देख डालिये। अभी तक तो आपने तब्बू और अजय का रोमांस ही देखा है लेकिन दृश्यम में देखने को मिलेगा तब्बू v/s अजय। ह्म्म्म्म्म्म तो फिर देर किस बात की जल्दी से टिकट बुक कराइये और जाकर फिल्म देख डालिये।