दृश्यम निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, अजय देवगन से लेकर रितेश देशमुख ने दी श्रद्धांजलि
दृश्यम, मदारी, फॉर्स जैसी फिल्मों को बनाने वाले डायरेक्टर निशिकांत कमात ने हैदराबाद के अस्पताल में आखिरी सांसे ली। अभिनेता रितेश देशमुख व अजय देवगन जैसी स्टार्स ने इस दुखद घटना पर शोक जताया। पिछले कई दिनों से फिल्मकार निशिकांत हैदाराबाद के अस्पताल में लीवर की समस्या के चलते भर्ती थे। आज सवेरे ही अस्पताल ने हेल्थ अपडेट जारी कर कहा था कि कलाकार की हालत गंभीर है।
17 अगस्त सुबह से ही निशिकांत कामत की हालत गंभीर थी, वह सपोर्ट सिस्टम पर थे। 50 साल की उम्र में निशिकांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज सवेरे जब निर्देशक व एक्टर निशिकांत सपोर्ट वेंटीलेटर पर थे तो सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी कि उनकी मौत हो चुकी है लेकिन रितेश देशमुख ने ट्वीट कर साफ किया था कि उनकी हालत गंभीर है, ऐसे समय में झूठी अफवाहें न फैलाएं। लेकिन अब खुद रितेश देशमुख ने ही इस दुखद खबर को प्रशंसकों के साथ साझा किया।


Click it and Unblock the Notifications











