अगले साल के लिए धमाकेदार सरप्राइज आया सामने, Drishyam 3 की रिलीज डेट का ऐलान, इस बार... आखिरी बार!

Drishyam 3 release date: दृश्यम फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक बड़ी और एक्साइटिंग खबर सामने आई है। मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया है कि 'दृश्यम 3' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के यादगार किरदार में दिखाई देंगे।

Drishyam 3 release date

जैसे ही रिलीज डेट का ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया, खबर देखते ही देखते वायरल हो गई। फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं, मेकर्स की तरफ से यह भी हिंट दिया गया है कि 'दृश्यम 3' इस सुपरहिट सीरीज का आखिरी हिस्सा हो सकता है, जिससे कहानी के एंडिंग को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। आपको बता दें, ये फिल्म 2 अक्तूबर 2026 में रिलीज होगी।

दृश्यम फ्रेंचाइजी का अब तक का सफर

साल 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' ने अपनी दमदार कहानी और सस्पेंस के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इसके बाद 2022 में आई 'दृश्यम 2' ने भी थ्रिल, इमोशन और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स से लोगों को खूब एंटरटेन किया और शानदार रिस्पॉन्स हासिल किया।

इस पूरी फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत अजय देवगन की दमदार अदाकारी रही है। उन्होंने विजय सालगांवकर जैसे एक आम आदमी के किरदार को बेहद संजीदगी और समझदारी के साथ पर्दे पर उतारा। उनकी शांत लेकिन तेज़ दिमाग वाली एक्टिंग को आज भी उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जाता है। यही वजह है कि दर्शक 'दृश्यम 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिलीज डेट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

जैसे ही 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट सामने आई, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले। कई यूजर्स ने मजाकिया लहजे में कहा कि 'हर गांधी जयंती पर वही मामला फिर से चर्चा में आ जाता है।' कुछ लोगों ने यह भी चुटकी ली कि 'सैम की बॉडी और केस, दोनों अब तक खत्म नहीं हुए।'

अजय देवगन को मिला फैंस का जबरदस्त सपोर्ट

जहां एक तरफ कुछ नेगेटिव कमेंट्स सामने आए, वहीं दूसरी ओर अजय देवगन के फैंस पूरी मजबूती से उनके सपोर्ट में खड़े नजर आए। सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं और कई फैंस ने तो रिलीज से पहले ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया। कुछ दर्शकों ने अजय देवगन से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने की भी मांग की।

कुल मिलाकर, 'दृश्यम 3' ने रिलीज से काफी पहले ही दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि विजय सालगांवकर की कहानी का अंत किस मोड़ पर पहुंचता है और क्या वह एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने में कामयाब होंगे।

More from Filmibeat

Read more about: drishyam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X