निशिकांत कामत फिल्मोग्राफी- इरफान खान से लेकर अजय देवगन के साथ दी बेहतरीन फिल्में, देंखे लिस्ट
फिल्मकार निशिकांत कामत का हैदराबाद के हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 51 वर्षीय निशिकांत कामत का पिछले एक हफ्ते से इलाज चल रहा है। उन्हें लिवर संबधी समस्या थी, हाल में ही अस्पताल ने हेल्थ रिपोर्ट जारी कर बताया था कि फिल्मकार की हालत गंभीर बनी हुई है। बीमारी से लड़ते हुए कलाकार ने दम तोड़ दिया।
निशिकांत कामत मराठी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड में जाने माने फिल्ममेकर थे। जिन्होंने अजय देवगन के साथ दृश्यम बनाई तो इरफान खान के साथ मिलकर मदारी फिल्म का निर्माण किया। इतना ही नहीं निशिकांत ने एक्टिंग जगत में भी अपना लोहा मनवाया। याद दिलवा दें निशिकांत रॉकी हैंडसम फिल्म में विलेन के रोल में नजर आए थे। इसके बाद वह भावेश जोशी में भी दिखे। आज उनके जाने से एक और बड़ा झटका इंडस्ट्री को लगा है। आइए दिखाते हैं निशिकांत कामत द्वारा बनाई शानदार फिल्मों की लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications











