डेढ़ इश्किया वर्ष 2014 में आई एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे किया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, नसीरुद्दीन शाह, हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कहानी- डेढ़ इश्किया की कहानी बेगम पारा और उनकी मुनिया के इर्द गिर्द घूमती है और साथ ही इन दोनों के इर्द गिर्द घूमते हैं बब्बन और इख्तिखार यानी खालूजान। इन चारों के बीच के प्यार और नोंकझोंक के बीच ही डेढ़ इश्किया की कहानी घूमती है। फिल्म में बेगम पारा और मुनिया दोनों ही पैसों के लिए बब्बन और खालूजान को पटाती हैं। दूसरी तरफ खालूजान और बब्बन भी बेगम पारा के पास असीम धन की बात सोचकर उनके महल की सफाई करने के इरादे रखते हैं। लेकिन इसी धोखे के खेल के बीच ही बब्बन और मुनिया के प्यार का और दूसरी तरफ खालूजान और बेगम पारा के इश्क का भी खेल चलता रहता है। कौन किसको बेवकूफ बनाता है ये ही पूरी फिल्म का सस्पेंस है।
डेढ़ इश्किया बहुत ही बेहतरीन और फुल ऑन कॉमेडी फिल्म है लेकिन इसके बावजूद ये कहना शायद गलत ना होगा कि डेढ़ इश्किया का मजा लेने के लिए इसका इश्किया से कंपेरिजन ना करें।