..................... Dedh Ishqiya become people's first choice Twitter Review - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस के इतर दर्शकों की पहली पसंद है डेढ़ इश्किया- ट्विटर रिव्यू

माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी की फिल्म डेढ़ इश्किया का बॉक्स ऑफिस पर हाल भले ही बेहाल हो लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने डेढ़ इश्किया को लेकर काफी पॉजिटिव कमेंट्स किये हैं। डेढ़ इश्किया फिल्म में माधुरी दीक्षित और नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग सभी को बहुत पसंद आई है। इसके अलावा अरशद वारसी की कॉमेडी ने तो लोगों को इतना इंप्रेस कर दिया कि कुछ लोगों ने डेढ़ इश्किया को दोबारा सिर्फ और सिर्फ अरशद वारसी की वजह से देखी। अरशद वारसी और नसीर जी की जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर हिट है। ट्विटर पर लोगों ने डेढ़ इश्किया को लेकर काफी अच्छे और पॉजिटिव कमेंट्स किये हैं।

अर्तिका सेन जो कि माधुरी की बहुत बड़ी फैन हैं ने ट्विटर पर लिखा है डेढ़ इश्किया में माधुरी दीक्षित बहुत ही खूबसूरत दिखी हैं। मुझे वो बहुत पसंद आईं। माधुरी के अलावा भी बाकी सभी कलाकार बेहतरीन हैं। अब तो गुलाब गैंग के लिए इंतजार नहीं हो रहा। समीर आदिल ने लिखा डेढ़ इश्किया फिल्म में मस्ती और एंटरटेनमेंट के सभी मसाले हैं। बेगम अख्तर की गलतें और विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज के बेहतरीन संगीत ने फिल्म को और भी खूबसूरत बना दिया है। अमृता पुरी ने लिखा है डेढ़ इश्किया बहुत ही बेहतरीन है। वाह मजा आ गया। सभी किरदारों की परफॉर्मेंस एकदम हटकर है। पूरी कास्ट बेहतरीन है।

अंकिता सिन्हा ने लिखा डेढ़ इश्किया देखी और मुझे पूरी फिल्म में सारे किरदारों से प्यार सा हो गया। बहुत ही प्यारे और अपने से लगे ये किरदार। डेढ़ इश्किया इस साल की पहली सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग फिल्म है। माधुरी की खूबसूरती आज भी बेमिसाल है। कुल मिलाकर डेढ़ इश्किया फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और फिल्म धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ भी बना रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर शुरु के कुछ दिनों तक तो डेढ़ इश्किया कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन हो सकता है कि आने वाले हफ्तों में जय हो की रिलीज से पहले डेढ़ इश्किया कुछ अच्छी कमाई कर ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X