डेढ़ इश्किया का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल!
डेढ़ इश्किया फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3 करोड़ का बिजनेस किया है जिसे देखकर ये साफ जाहिर होता है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतना पंसद नहीं किया जा रहा है जितना कि फिल्म की टीम को एक्सपेक्टेशन थी। माधुरी के फैंस तो डेढ़ इश्किया को देखने के लिए कबसे बेताब थे लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो उसका इतना बुरा हाल हुआ। डेढ़ इश्किया के असफल होने की एक और वजह हो सकती है कि फिल्म में माधुरी के एक भी इंटिमेट सीन्स नहीं हैं। जबकि फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान कहा गया था कि माधुरी और नसीर जी के कुछ इंटिमेट सीन्स भी डाल गये हैं। विद्या बालन ने इश्किया में नसीर जी और अरशद दोनों के साथ कुछ करीबी सीन्स दिये थे लेकिन डेढ़ इश्किया में सबकुछ डेढ़ होने की बजाय और कम हो गया।
लोगों ने फिल्म देखने के बाद ये भी कहा है कि माधुरी और नसीर जी ने तो फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है लेकिन हुमा कहीं ना कहीं पीछे रह गयीं। दूसरी तरफ फिल्म की कहानी भी कुछ खास असरदार नहीं है। फिल्म का फर्स्ट हाफ फिर भी ठीक है लेकिन सेकेंड हाफ तो बहुत ही स्लो है एसे में कुछ लोग तो सेकेंड हाफ में फिल्म खत्म होने से पहले ही उठकर चले गये। सिंगल स्क्रीन्स का भी बुरा हाल है आधे से ज्यादा सीटें खाली ही नजर आ रही हैं। ऐसे में फिल्म कितने दिन सिनेमाहॉल में टिकी रहेगी ये कहना बहुत ही मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications












